मनेर: लोदीपुर स्थित नवनिर्मित मकान से पुलिस ने 10 किलो 800 ग्राम किया गांजा बरामद, गांजा तस्कर हुआ फरार
Maner, Patna | Jun 10, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर स्थित एक नवनिर्मित मकान से पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए 10 किलो 870 ग्राम के करीब गांजा बरामद किया है। हालांकि गांजा का तस्कर व कारोबारी मौके से फरार पाया गया है। जिसे चिन्हित कर पुलिस उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।