दुधि: रजखड़ गांव में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजखड़ में बुधवार रात करीब 8 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़के किनारे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 45 वर्षीय संजय रावत पुत्र स्व. लखनराम को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके बड़े भाई संतोष रावत को मामूली चोटें आईं।