पंडारक: पंडारक थाना पुलिस ने बैंक ATM कार्ड में हेराफेरी के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पंडारक थाना की पुलिस ने गुरुवार को बैंक के एटीएम कार्ड में हेरा फेरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। ए एसपी ने लगभग 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गुरुवार को ममरखाबाद के पप्पू कुमार से एक व्यक्ति एटीएम कार्ड का हेरा फेरी कर पैसे निकाल लिए जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।