पंडारक: सरहन गांव में जमीनी विवाद में फायरिंग, पंडारक थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पंडारक थाना क्षेत्र के सरहन में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के धनकी पर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पंडारक थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे जानकारी दी कि अभियुक्त रंजीत सिंह सरहन गांव में हुई फायरिंग के मामले में आरोपित था। पुलिस साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।