घाट: नंदा नगर विकासखंड के मोक्ष नदी के उफान आने से सेरा गांव में हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने रात्रि को भागकर बचाई जान
Ghaat, Chamoli | Jul 8, 2025 मंगलवार सात बजे मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले में बीती रात्रि को हुई भारी बारिश के चलते मोक्ष नदी उफान पर आने से ग्राम सभा सेरा भारी नुकसान हुआ है बताया कि नदी उफान पर होने से अवतार सिंह गुसाईं के घर में पानी घुसने से घऱ का किचन बह गया, इसके साथ ही पवन गुसाईं , शिवराज सिंह , पंकज के घरों को भी खतरा बन गया है,ग्रामीण रात्रि भर सुरक्षित स्थान पर रहे।