घाट: अतिवृष्टि से प्रभावित नंदानगर के मोख घाटी में पहुंचे सीओ चमोली, गांव-गांव जाकर प्रभावितों से की मुलाकात
Ghaat, Chamoli | Jul 8, 2025 देर रात हुई भारी बारिश से नंदानगर के मोख घाटी के मोख मल्ला, कुंडी, धुर्मा और शेरा गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जहां मकानों व खेतों को भारी नुकसान पहुँचा है। जिसके बाद मंगलवार को दोपहर एक बजे सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही प्रभावितों से संवाद किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।