घाट: नंदानगर विकासखंड के मोख मल्ला के जंगलों में बादल फटा,18 भवन,गौशालाओं को नुकसान,एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू#jansamsy
Ghaat, Chamoli | Jul 8, 2025 चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड में मोख मल्ला के जंगलों में बादल फटने से भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे मोक्ष नदी में बाढ की स्थिति बनी। मलबा व पानी घरों में घुसने से मोख मल्ला के बगडतोक,धुर्मा गांव व सेरा गांव में 18 आवासीय भवनों व गौशाला को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार चार बजे प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया