वाड्रफनगर: भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
वाड्रफनगर रविवार भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 22 एवं 23 मई को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतापपुर विधानसभा विधायक भी शामिल हुए