मंदसौर: जल निकासी नहीं होने से मंदसौर नूतन स्टेडियम मार्केट में जलभराव, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
मंदसौर के नूतन स्टेडियम मार्केट में जल निकासी नहीं होने से हर बारिश में दुकानों के बाहर घुटनों तक पानी भर रहा है। सुबह 11 बजे व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि चार से पांच इंच पानी दुकानों में घुसने से सामान खराब हो रहा है शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों ने समाधान की मांग की,