हरदा: हरदा स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले दिन 15 मिनट देरी से पहुंची
Harda, Harda | Apr 29, 2026 हरदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आज 29 अप्रैल 11 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। अपने पहले दिन यह ट्रेन निर्धारित समय से करीब 15 मिनट की देरी से पहुंची, लेकिन इसके आगमन को लेकर यात्रियों और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला।