बरेली: फरीदपुर के पदारथपुर में गन्ने के खेत में मिला किशोर का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप
फरीदपुर के पदारथपुर में मंगलवार दोपहर गन्ने के खेत में आजाद (16) पुत्र करीम मुल्ला का शव पड़ा मिला। उसका गला मफलर से कसा हुआ था। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बेटे के दोस्त कल्लू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।