बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.