कुर्था: सुरा गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई
Kurtha, Arwal | Feb 17, 2026 सुरा गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 251 कलश लेकर श्रद्धालु पंच तीर्थ धाम पहुंचे जहां से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर गया तथा यज्ञ स्थल पर आकर कलश की स्थापना की गई।