रामपुर: मोहल्ला इमली झूले वाली से दिनदहाड़े बाइक हुई चोरी, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Jul 13, 2025 रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के थाना गंज में श्याम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 2 जुलाई को दोपहर रामपुर के मोहल्ला इमली झूले वाली में वह मोटरसाइकिल पर अपने पुश्तैनी मकान पर आए थे। मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की थी। जब वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नही थी। मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मिलक थाना क्षेत्र के श्याम सिंह मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।