रामपुर: रविवार को भारत गार्डन में वीर खालसा सेवा समिति द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विधायक आकाश सक्सेना शामिल हुए
Rampur, Rampur | Jul 13, 2025 रविवार को दोपहर तीन बजे भारत गार्डन में वीर खालसा सेवा समिति द्वारा रामपुर जिले के 150 टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आकाश सक्सेना रहे। और विशिष्ट अतिथि हरीश गंगवार ने बच्चों को शील्ड और मोमेंटो प्रदान किए। आकाश सक्सेना ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना की, जबकि हरीश गंगवार ने बच्चों के सम्मान को उनके हौसला अफजाई बताया।