करनवास की श्री कृष्ण गौशाला में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब 108 गौशाला दर्शन यात्रा के तहत गौशाला का दौरा कर गौ रज प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को 108 गौशालाओं की ले जा कर दी जाएगी और उनसे गौशालाओं के विकास के बारे में चर्चा करेंगे।