राजगढ़: कालीपीठ थाना क्षेत्र महाबल गांव के पास कार से टकराई बाइक 7 वर्षीय बेटी की मौत, पिता घायल
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने जानकारी देते हुए शनिवार को रात 10:00 बजे करीब बताया कि कालीपीठ थाना क्षेत्र के महाबल गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कार से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में प्रेमपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय देवी सिंह तंवर, घायल हो गया जबकि उसकी 7 वर्षीय बेटी मोंटी की मौत हो गई।