राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के पावन अवसर पर पीएम श्री शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गुकोंदल में आज स्वदेशी संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना को सुदृढ़ करना रहा।