कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह का आज रिटायरमेंट कोतवाली थाने से ही किया गया जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे उनके रिटायरमेंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी अभिनव विश्वकर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे जहां सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई।