बयान देते हुए कलाम क्रांति एजुकेशन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बताया ।फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों तक शिक्षा पहुंचना है जो आर्थिक तंगी के कारण स्कूल नहीं जा पाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड के 10 से अधिक गांवों में सैकड़ो महादलित एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।