हाथरस: सड़क पर जा रही एंबुलेंस को पीछे से बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, एंबुलेंस हुई क्षतिग्रस्त, मौके पर लगी लोगों की भीड़
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक की टक्कर से एम्बुलेंस का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे के बाद एंबुलेंस चालक व बाइक सवार के बीच नोकझोंक शुरू हो गई जिसे देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।