गोपालगंज: डुमरिया घाट के पास नदी में नाव पलटी, लापता बच्चियों का अब तक सुराग नहीं, खोजबीन जारी: एसडीओ अनिल
जिले के डुमरिया घाट के समीप गंडक नदी में नाव हादसा हो गया। इस हादसे में तीन बच्ची डूबकर लापता हो गई। वही लापता तीनों बच्ची की खोजबीन की जा रही है। वही अबतक उनका सुराग नहीं मिल सका है। इसकी जानकारी सदर एसडीओ अनिल कुमार ने शुक्रवार की शाम चार बजे दी।