मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी है। इस फैसले से खरगोन जिले के उन 14,268 किसानों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने स्लॉट बुकिंग तो करा ली थी लेकिन समय पर अपनी उपज खरीदी केंद्रों तक नहीं ला पाए थे।