अंजड़: सजवाय: रणजीत तालाब की पाल पर शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में आग, दमकल ने पाया काबू
Anjad, Barwani | Apr 9, 2026 ग्राम सजवाय के रणजीत तालाब की पाल पर सुखे पेड़ और सामग्री में शाट सर्किट से आग लगने का मामला आज गुरूवार सुबह सामने आया है। दरअसल शांट सर्किट के कारण सजवाय के रणजीत तालाब की पाल पर आंग लग गई। धुआं और आंग की लपटे उठते देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया आनन-फानन में अंजड नगर परिषद के फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है।