बयाना: गंभीर नदी में जलस्तर बढ़ने से बयाना क्षेत्र में नुकसान, कई गांवों का संपर्क टूटा, कटी हुई फसलें बहीं
करौली जिले के पांचना बांध से श्री महावीरजी मेले के लिए छोड़ा गया पानी अब गंभीर नदी के रास्ते बयाना क्षेत्र में पहुंच गया है। सूखी पड़ी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में स्थिति बिगड़ गई है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे ग्रामीणों को अलर्ट किया है।