गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी समेत पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।