पंचकूला: गांव खंगेसरा से 18 वर्षीय युवती बिना बताए घर से कहीं गई, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज
पंचकूला के गांव खंगेसरा से एक 18 वर्षीय युवती के बिना बताए घर से कहीं जाने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने बताया है कि मेरी बेटी जिसकी उम्र 18 वर्ष है वह बिना बताए घर से कहीं चली गई है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।