पंचकूला: पंचकूला सेक्टर 14 गर्ल कालेज में प्रेक्टिकल देने गई छात्रा हुई लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मेरी 19 वर्षीय बेटी गर्ल कॉलेज सेक्टर 14 पंचकूला में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर से कॉलेज में प्रैक्टिकल देने के लिए गई थी और अब तक घर वापस नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युक्ति की तलाश शुरू कर दी है।