पंचकूला: चंडीगढ कालका शिमला नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी के पास पहाड़ से गिरा मलबा, प्रशासन ने मलबे को हटाने की प्रक्रिया शुरु करवाई
कालका शिमला बॉर्डर सीमा पर चंडीगढ कालका शिमला नेशनल हाईवे पर कुम्हारहट्टी के पास पहाड़ से मलबा सड़क पर आकर गिर गया है। इस हादसे में फिलहाल कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारीगण भी पहुंच गए थे और मलबे को हटाने की प्रक्रिया शुरु करवा दी गई थी। प्रशासन ने फिलहाल ट्रैफिक को भी डाइवर्ट करवा दिया था।