लौरिया में शराब-हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 92 लीटर शराब, कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त, आरोपियों से पूछताछ जारी। बेतिया मे लौरिया थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब और अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 92 लीटर शराब, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।