मिर्ज़ापुर: सरकारी जमीन पर बोर्ड लगवाने के नाम पर विकास प्राधिकरण कार्यालय के अंदर की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
कलेक्ट्रेट स्थित विकास प्राधिकरण कार्यालय के अंदर शिकायतकर्ता और जेई के बीच सरकारी जमीन पर बोर्ड लगवाने के नाम पर खर्च मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया बरौधा गांव निवासी शिकायतकर्ता अपने अधिवक्ता के साथ कलेक्ट्रेट में विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा था। जहां पर बातचीत के दौरान बोर्ड लगवाने के नाम पर खर्च देने की बात कही गई।