मिर्ज़ापुर: जिला पंचायत सभागार में श्रमिक दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
जिला पंचायत सभागार में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे श्रमिक दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच पर अतिथिगणों में अपर जिला जज विनय आर्य, सीडीओ विशाल कुमार, सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह व अन्य अतिथिगअतिथिगण मौजूद रहे। जनपद के अलग-अलग क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस जागरूकता गोष्ठी में शामिल हुई।