फुलवरिया: फुलवरिया में रील की सनक: फॉलोअर्स के लिए युवा और बच्चे तालाब में लगा रहे छलांग, चेतावनी बेअसर
इन दिनों सोशल मीडिया पर चंद लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की अंधी दौड़ युवाओं से लेकर बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ट्रेंड करने का जुनून किशोरावस्था की दहलीज पर खड़े युवाओं को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर रहा है। ताजा मामला फुलवरिया प्रखंड रेलवे स्टेशन मुख्य पथ के बगल हनुमान मंदिर के समीप का बताया जा रहा है।