सीतापुर: झरेखापुर में सड़क पर लड़ रहे सांड अचानक बाइक से टकराए, एक युवक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के झरेखापुर धर्म कांटा के पास सड़क पर लड़ रहे दो सांड अचानक एक बाइक से जाकर टकरा गए दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लाने पर एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे का गंभीर अवस्था में उपचार किया जा रहा है।