पूरनपुर: कोतवाली गेट पर तपती धूप में पुलिस ने फरियादियों और राहगीरों को पिलाया शरबत
पूरनपुर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोतवाली परिसर में आने वाले शिकायतकर्ताओं, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए शीतल पेयजल एवं प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने मानवीय पहल की।