सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में महिला ने कीटनाशक पीकर दी जान, मर्ग कायम
बहेरिया थाना क्षेत्र में आने वाले बहेरिया गदगद निवासी एक महिला ने कीटनाशक दवा पी ली थी। जिसे गंभीर अवस्था में पति ने इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती किया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है ।