सागर नगर: नगर निगम सागर की सीमा विस्तार को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की
नगरनिगम सागर की सीमाओं के विस्तार को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सागर नगर निगम की सीमा वृद्धि का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है यदि इसे स्वीकृत किया जाएगा तो जनसंख्या के हिसाब से नगर निगम को अधिक राशि प्राप्त हो सकेगी।