गोपालपुर: विक्रमशिला सेतु बंद, नाव यात्रा बनी लोगों की परेशानी
विक्रमशिला सेतु बंद होने से गंगा पार करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। महादेवपुर घाट पर नाव के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। पांच मिनट का सफर अब 30 से 40 मिनट में पूरा हो रहा है। भीषण गर्मी से बचने के लिए यात्री गीले गमछे और तौलिये का सहारा ले रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से अतिरिक्त नाव और घाटों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।