गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के बीचका गांव में स्कूल नहीं जाने पर पिता की डांट का एक किशोर पर काफी बुरा असर पड़ा। उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर 2 बजे डेड बॉडी का पोस्टमार्टम एमएमसीएच मेदिनीनगर में किया गया। किशोर की पहचान 17 वर्षीय कुलदीप कोरवा पिता रमेश कोरवा के रूप में हुई है।