चाकुलिया: प्लास्टिक प्रतिबंध पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ₹3200 का जुर्माना वसूला गया
चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार को दोपहर 12 बजे विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए नगर प्रशासक मोटाय बानरा के आदेश पर प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर एक संयुक्त गठित टीम द्वारा शहर में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी। 3200 रूपये का जुर्माना वसूला गया।