चरखारी: चरखारी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर निकले भव्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
महोबा के चरखारी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस की शुरुआत चिन्तेपुरा स्थित अम्बेडकर पार्क से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डीजे, बैंड-बाजे और भांगड़ा पर युवा जमकर झूमते नजर आए, वहीं महिलाओं और बच्चियों की भी खास भागीदारी रही। विभिन्न महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।