मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज भीम बराज के पास अनियंत्रित पिकअप गड्ढे में गिरी, वाहन क्षतिग्रस्त
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भीम बराज के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में पिकअप वाहन के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था, तभी चालक संतुलन खो बैठा।