कुशलगढ़: छोटी सरवा में संतों का सम्मेलन, सनातन संरक्षण और सामाजिक जागरण का लिया गया संकल्प
कुशलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत छोटी सरवा मे राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मध्य प्रदेश, गुजरात सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संतों, महात्माओं और सनातनियों ने भाग लिया। शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए संगठन प्रवक्ता ने बताया की बैठक में नरसिंह गिरी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि, सनातन पर कुठाराघात बर्दाश्त नही किया जाएगा!