रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से पिछले दिन युवती को लेकर फरार हुए युवक हुआ गिरफ्तार।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक युवती को लेकर एक युवक फरार हो गया था उसे मामले का उद्वेदन करते हुए एएसआई नागेंद्र कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय रेलवे स्टेशन से युवक और युवती दोनों को बरामद किया इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया युवक को युवती के साथ गिरफ्तार कर लिया है।