रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के बेलटूटी वारंटी को गिरफ्तार भेजा जेल
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने पुलिस बल के सहयोग से बिल्लो गांव में छापेमारी कर एक आर्म्स एक्ट के बेल टूटी वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान स्वर्गीय सीताराम महतो के पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ जयप्रकाश रूप किया गया है।