रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को किया गिरफ्तार ।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला आजाद नगर में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को एसआई मुन्ना कुमार ने गिरफ्तार किया इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि महादलित टोला आजाद नगर गांव निवासी गाजो मांझी के पुत्र राजेश मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।