गिरिडीह: SIR प्रक्रिया के दौरान गिरिडीह में BLO से मारपीट का मामला आया सामने,कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंचीं,कराई शिकायत दर्ज
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गिरिडीह में बीएलओ से मारपीट का मामला सामने आया है।शुक्रवार को 10 बजे कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। बीएलओ रूबी प्रवीण ने आवेदन में आरोप लगाया गुरुवार को वे व्हिटटी बाजार के कुंजड़ा मुहल्ला में एसआईआर प्रक्रिया के लिए गई थीं।