लखनऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा परिसर में खड़ी तीन कबाड़ एम्बुलेंस में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पास स्थित बिजली के पोल से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। आग की लपटें उठती देख सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।