प्रयागराज: ट्रिपल आईटी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए
प्रयागराज के ट्रिपल आईटी के छात्र की अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक कॉलेज प्रबंधन द्वारा हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही गई,जबकि छात्र ने परिजनों को कमर में दर्द होने की बात बताई थी। हालांकि मामले को जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान में लिया गया है।जबकि आज सोमवार को करीब 4:00 बजे के आसपास या जानकारी सामने आई है।