प्रयागराज: लूट के मामले में सराय ममरेज पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में किया मामले का खुलासा
प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइन में आज सोमवार को शाम करीब 4:00 बजे के आसपास प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें थाना सराय ममरेज पुलिस टीम द्वारा लूट के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।